श्री महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में माता का जागरण आयोजित

Religious States

Eksandeshlive Desk
रांची : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति शारदा बैटरी गली, शांति नगर, पिस्कामोड़, रातू रोड के तत्वावधान में भव्य माता जागरण एवं महाप्रसाद वितरण एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ दुर्गा माता जी, हनुमान जी एवं समिति के संस्थापक स्व.विमल वर्मा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर हुआ। मशहूर पुजारी माखन बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास कुमार दुबे ने की।
स्काई इवेंट के कलाकारों राकेश सोनी की टीम ने श्री गणेश जी, माता दुर्गा जी, हनुमान जी, छठी मैया पर आधारित संगीत एवं भोजपुरी, नागपुरी, फिल्मी संगीत एवं नाटक पेशकर रात भर श्रोताओं को नचाया और झुमाया।
महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से श्री महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार दुबे, उपाध्यक्ष अजय कसेरा, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा, सचिव रिंकू झा, संरक्षक बजरंग वर्मा, संयोजक अजय कुमार यादव, सह संयोजक मनी पासवान, वरिष्ठ सदस्य सुनील सिंह एवं सदस्य संजीव सिन्हा, हरिमोहन चौधरी, किशोर दुबे, मुकेश सिंह, बड़कू जी, नंदू जी, साकेत सिंह, सोनू जी, चिंटू वर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विवेक भारद्वाज, महेश चौधरी, विवेक यादव, रिंकू साव, अमित चौधरी, शिवांस सिन्हा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।