Eksandeshlive Desk
रांची: श्री सवेश्वरी समूह की राँची शाखा-औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, में दो दिवसीय-परम पूज्य अघोरेश्वर महाविभूति कलश सह चरणपादुका स्थापना एवं आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रहण पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम प्रातः 6.00 से सात बजे श्रमदान एवं सफाई के पश्च्यात 8.30 बजे पूजन आरती तथा 9.00 बजे से अघोरान्ना परो मंत्रः, नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम संकीर्तन प्रारंभ किया गया जिसमें श्री सवेश्वरी समूह संस्था के अध्यक्ष परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी स्वयं उपस्थित हुए।
प्रातः 10 बजे से आश्रम प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जो अपराह्न 4.00 बजे तक चला। डॉ. एसएन सिन्हा, डॉ. रोहित कुमार सिंह, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. सुधाकर त्रिगुनायक द्वारा एलोपैथी तथा डॉ. उत्पल कुमार एवं डॉ. त्रिविदा रघुवंशी ने होमियोपैथी का परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करायीं। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मेसर्स मेयर फार्मा, मेसर्स करैंकों इंडियन, मेसर्स एल्केम लेन लिमिटेड तथा मेसर्स एबो्र्ट द्वारा बीएम आई., हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड शुगर तथा लिपिड प्रोफाइल की निःशुल्क जाँच सुविधा उपलब्ध कराई गई। निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लगभग 225 लोगों ने उठाया। दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन बुधवार को प्रातः 9 बजे अष्टयाम संकीर्तन के समापन, 10.30 बजे लघु विचार गोष्ठी एवं सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ होगा। देर रात निर्धन एवं जरूरतमंद के बीच कम्बल वितरण का आयोजन होगा। आयोजित कार्यक्रमों में श्री सवेश्वरी समूह की जमशेदपुर, डालटनगंज, नगर उंटारी, घाघरा, गुमला आदि शाखाओं से स्वयंसेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए।
जाने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के बारे में
श्री सर्वेश्वरी समूह एक सामाजिक एवं अध्यात्मिक संस्था है। जिसकी स्थापना परम पूज्य अधोरेश्वर भगवान राम जी (संस्थापक अध्यक्ष) ने सन् 1961 में की थी। इस विश्व विख्यात संस्था का प्रधान कार्यालय पढ़ाव, वाराणसी (उ०प्र०) में अवस्थित है। इस संस्था के वर्तमान अध्यक्ष बाबा गुरूपद संभव राम जी हैं। इस संस्था को अपने सामाजिक एवं लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए अनेको राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होते रहे हैं, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उल्लेखनीय है। अभी हाल में समूह के परम् पूज्य अध्यक्ष द्वारा अवधूत भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र की पड़ाव वाराणसी में स्थापना की गई जो मानवता की सेवा के लिए समर्पित की गई।विदित हो की संस्था के द्वारा अपने विभिन्न शाखाओं के माध्यम से वर्ष भर अनेको लोकोपकारी कार्य चलाये जाते रहते है। इसी क्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची द्वारा भी अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:-
➤ तीन चरणों में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिवीर लगा कर 220 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया। निःशुल्क एलोपैथी चिकित्सा शिविर लगा कर 514 रोगियों को चिकित्सीय परापर्श एवं निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। ग्रीष्म काल में ढाई महीने निःशुल्क प्याउ की व्यवस्था की गई। पंछी को दाना एवं पानी की व्यवस्था की गई जिसमें 500 मीट्टी के सकोरों का वितरण किया गया, ताकि समाज में पशु पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़े एवं लोग इन्हें संरक्षित करने की दिशा में जागरूक हों। स्थानीय RIIMS में 300 हाथ पंखों का वितरण मरीजों के बीच किया गया। विगत कई वर्षों की भातिं इस वर्ष भी पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एवं लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उदेश्य से करीब 2710 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। शीत निवारण हेतु गरीबों के बीच कम्बलों का वितरण किया जा रहा है।