श्रीराम जन्मभूमि के पूजित अक्षत से घर-घर निमंत्रण दिया गया : गोपाल शर्मा

360° Religious States

Kamesh Thakur

रांची: श्रीरामजन्मभूमि से आये पूजित अक्षत व श्रीरामललाजी के नूतन मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण देने का अभियान के चौथा दिन भी सभी जिला, पंचायत एवं गांव में घर-घर जाकर लाखों परिवार को निमंत्रण दिया गया।
रांची के धुर्वा स्थित एक अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा जी ने कहा कि पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी की कृपा से हम सभी कार्यकतार्ओं को घर-घर जाकर निमंत्रण देने का अवसर मिला है, हमारे जीवन के लिए एक बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए संपूर्ण देश के साथ साथ झारखंड में भी मंदिरों में कार्यक्रम करने तथा दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। झारखंड में लगभग 25000 अधिक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम होगी, साथ ही साथ सभी घरों में दीपोत्सव होगी।
इस अभियान में अध्यक्ष कैलाश केसरी, रांची महानगर के कार्यवाह दीपक पांडे, सुबोध कुमार, पारसनाथ मिश्रा, विनय जायसवाल, रेणु अग्रवाल,अध्यक्ष कैलाश केसरी, नीरज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।