स्कूल के 32 वाहनों पर लगा 2 लाख का जुर्माना, 78 को मिला नोटिस

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। जिसमें डोरंडा, श्यामली तथा जगन्नाथपुर क्षेत्र में व्यापक वाहन जांच के दौरान रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा वाहनों में निर्धारित बैठने की क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने की जांच की गयी। जांच के दौरान 93 वाहनों की जांच, 32 पर 02 लाख से अधिक का जुमार्ना लगा और 78 वाहनों को विभिन्न मानकों का पालन नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया।प्रशासन ने यह स्पष्ट किया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संदर्भ में स्कूल वैन से आने-जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को केवल सुरक्षित एवं नियमों का पालन करने वाले वाहनों से ही विद्यालय भेजें। इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन हो।

Spread the love