अशोक वर्मा
शिवहर: शिवहर सेवा केंद्र द्वारा स्कूलों में लगातार मूल्य निस्ट शिक्षा देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा हैl ब्रह्माकुमारी क़े अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा नैतिक शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत देश भर के स्कूलों में जाकर वहां के छात्र-छात्राओं के बीच ब्रह्माकुमारी बहने एवं भाई मूल्य निष्ठ शिक्षा दे रहे है l संस्था द्वारा संचालित 20 प्रभागों में एक शिक्षा विभाग भी है l संस्था का मानना है कि वर्तमान रोजगार परक शिक्षा मनुष्य के लिए रोजगार का तो अवसर देता है लेकिन नैतिक उत्थान नहीं हो पा रहा है जिसके कारण समाज को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा हैl
इन्हीं सब बातों को ध्यान रखते हुए संस्था क़े शिक्षा विभाग द्वारा नैतिक शिक्षा का पाठ्यक्रम चलाया जा रहा हैl ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र की बीके मनीषा पहले स्कूल मे योग का प्रतिकंपन देति है फिर बच्चों को नैतिक शिक्षा देती हैलसलेमपुर स्कूल मे पढ़ाते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि हर आत्मा में परमात्मा ने विशेष शक्ति दी है, उन शक्तियों को अगर हम जागृत करते हैं तो अप्रत्याशीत सफलता प्राप्त किया जा सकता हैl उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस उम्र मे पढ़ने के साथ-साथ परमात्मा के कनेक्शन में रहे तो गलत चीजों से बच सकते हैं और ऊर्जा भी व्यर्थ नहीं जाएगी, उस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मे लगाकर विशेष सफलता प्राप्त किया जा सकता हैl
