Mustafa Ansari
Ranchi: केदल पंचायत के होम्बई टोला स्थित बूढ़ा बगैइचा में बुधवार को सोहराई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरद खुटा का ज्येष्ठ रैयत टेपा महतो ने पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के विषय में जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने बताया कि अपनी पुरखों की विरासत और सांस्कृतिक परंपरा को बचाने के लिए उक्त जतरा का आयोजन किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि 25 वर्ष के बाद यह जतरा का आयोजन किया गया है। उक्त जतरा में गांव की महिलाएं पारम्परिक बाद्य यंत्र ढ़ोल नगाड़ा और मांदर की थाप पर झुमर नृत्य किए। मौक़े पर मुखिया राहुल मुंडा,जयंती देवी, सुगन देवी,सरिता देवी,अनिता देवी, मुनु देवी,सीमा देवी,आशा देवी,जिना देवी,संजना देवी सांझो देवी शांति देवी,रामकिशुन महतो,संतोष महतो, लक्ष्मण महतो,जिलाध्यक्ष पार्वती देवी,जीतेन्द्र महतो,शिल्पा महतो,विजय महतो मौजूद थे।
