सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं पदाधिकारी व कार्यकर्ता: मेहता

360° Ek Sandesh Live Politics

आदिवासी व मूलवासियों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही झारखंड सरकार

NUTAN

लोहरदगाः झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुई। जिसमें विधायक भूषण तिर्की बतौर मुख्य अतिथि तथा केन्द्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। उक्त अतिथियों के लोहरदगा पहुंचते ही जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री तिर्की ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही एक ऐसी पार्टी है, जो झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। अलग राज्य निमार्ण के बाद आदिवासी व मूलवासियों के चहुंमुखी विकास के लिए संघर्ष करती रही है। लोकप्रिय आदिवासी नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति अद्वितीय रही। जिससे घबराकर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न तरह के हथकंडे अपना कर, ईडी का गलत ढंग से उपयोग कर झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की है। जिसे पूरे झारखंड की जनता देख रही है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने झामुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठित रहने व संगठन को मजबूत करने की बात कही। केन्द्रीय महासचिव श्री मेहता ने कहा कि झामुमो में कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड निर्माण में जिस तरह भूमिका निभाई है, उसी तरह राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में तन-मन-धन से लग जाएं। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार जानती है कि भाजपा चुनाव जीत कर सत्ता में नहीं आ सकती है। क्योंकि जानता जानती है कि भाजपा झारखंड में शासन करके सिर्फ लूटने का काम किया था। लेकिन हेमंत सोरेन सत्ता में आते ही झारखंड को संवारने में लगे थे। यही बात भाजपा को नही पची और हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने का काम किया। लेकिन अब वक्त आ गया है, भाजपा को झारखंड से सफाया करने के लिए एक-एक जनता कमर कस लें। संबोधित करने वालों में जिला सचिव अनिल उरांव केंदीय सदस्य समीद अंसारी विनोद यादव जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू तिवारी उरांव जिला सह सचिव बुद्धिया उरांव अख्तर अंसारी कोषाध्यच नवल सिंग युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सोमी कुमारी सचिव संतोष उरांव अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतीम टोप्पो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनंदन लोहार मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील राम किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष सरिता टाना भगत, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की सिन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम कुडू प्रखंड अध्यक्ष संकर उरांव किसको प्रखंड अध्यक्ष साकिर अंसारी पेशार्र प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कैरो सजाद अंसारी भंडारा प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम सुखराम सिंग अफरोज अंसारी यूसुफ अंसारी विनोद कुमार अहद खान आदि शामिल थे। कार्यक्रम में जिला से लेकर बूथ तक के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love