शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के परमेश्वर राय उपाध्यक्ष एवं कन्हैया सिंह संयुक्त सचिव बने
Eksandeshlive Desk रांची: रांची स्थित उपवन में शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन (न्यास) की बैठक संपन्न हुई। झारखंड में शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन (न्यास) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिव शिष्यता को कैसे पूरी सृष्टि में जन जन तक पहुंचाया जाय इसपर वृहद चर्चा हुई, साहब हरीन्द्रानंद एवं दीदी नीलम के आदर्शों पर चल कर शिव के गुरु स्वरूप की कैसे व्याप्ति हो इसपर न्यास परिषद के सदस्यों ने गहन मंथन किया। न्यास के कार्यकलाप को विस्तार देने के लिए न्यास परिषद के सदस्यों को नए सिरे से प्रभार दिया गया। सर्व परमेश्वर राय (सहरसा) बिहार को उपाध्यक्ष एवं कन्हैया सिंह (किशनगंज) को संयुक्त सचिव का दायित्व दिया गया।इस अवसर पर अर्चित आनंद, बरखा आनंद सहित सभी सदस्यों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Continue Reading