टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को किया एमडी और सीईओ नियुक्त

Business

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली: टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जैन की नियुक्ति 1 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगी। टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि कंपनी ने 1 अक्टूबर से गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

जैन के पास आवासीय और व्यावसायिक रियल एस्टेट सेक्टर में 23 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी ने कहा कि उन्हें बिजनेस ग्रोथ, संस्था बनाने, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, ऑपरेशनल एक्सीलेंस, सेल्स और मार्केटिंग, और लाभ और हानि मैनेजमेंट में महारत हासिल है। कंपनी ने कहा कि जैन, संजय दत्त की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में नए मौकों की तलाश में टीआरआईएल के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था। उल्लेखनीय है कि टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीआरआईएल देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनी विकास के अगले चरण की तैयारी कर रही है।

Spread the love