तीसरी बार मोदी सरकार देश की जनता का जनादेश : बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics


Sunil
तीसरी बार मोदी सरकार का जनादेश ऐतिहासिक जनादेश

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जमकर पटाखे फोड़े गए। अबीर गुलाल लगाकर नेताओं कार्यकतार्ओं ने बधाईयां दी, लड्डू खिलाए । ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश सिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है। श्री मरांडी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 9 सीटों पर जीत दिलाकर एन डी ए को फिर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में स्थापित किया है। एन डी ए के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से भाजपा और आजसू प्रत्याशी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियों पर अपनी मुहर लगाई है तथा गांव,गरीब के साथ देश की लगातार सेवा का अवसर भी दिया है। झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यह जनादेश फिर एकबार मोदी सरकार केलिए है। झारखंड की जनता ने मां भारती की चरणो में फल और फूल दोनो अर्पित किया है। कहा कि भाजपा और एन डी ए देश एवम प्रदेश की जनता की सेवा केलिए संकल्पित है। जनता ने इंडी एलायंस के षड्यंत्र एवम झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एन डी ए को दिया है। श्री बाउरी ने कहा कि आरक्षण खत्म करने,संविधान बदलने जैसे दुष्प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकारते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने केलिए जनादेश दिया है।