ग्रामीणों ने चतरा इटखोरी मुख्य पथ को किया जाम
अशोक अनन्त
इटखोरी(चतरा): थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज स्थित गुल्ली पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में महिला की गई जान। टेम्पू और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान निशा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान मंटू कुमार के रूप में हुई है। दोनों जंगी नावाडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।
घायल को पहले इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। विरोध में लोगों ने चतरा–इटखोरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे करीब 2 घंटे तक सड़क जाम है।पुलिस जाम स्थल को हटाने के लिए उनके परिजन को समझाने के प्रयास में जुट है।
