तुम आई….. वेदों की पवित्र ऋचा सी सुंदर पावन मुस्कान लिए

360° Ek Sandesh Live

अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की मासिक गोष्टी सम्पन्न

Ketu Singh

रामगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच रामगढ़ इकाई की मासिक गोष्टी ऑनलाइन आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर शारदा प्रसाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की सचिव सरोज सिंह ने ‘सरस्वती वंदना’ से किया । फिर नन्ही कवयित्री आस्था सिंह ने ‘बसंत’ शीर्षक कविता का सुंदर पाठ किया। उसके बाद नीतू सिंह ने ‘चेहरा’ शीर्षक कविता पढ़ कर सुनाया। चांदनी ने ‘हर शाम सुहानी आए’ का पाठ किया। उसके बाद सीमा साहा ने ‘जिंदगी’ और ‘वक्त’ शीर्षक कविता पढ़कर समा बांध दिया। इस काव्य संध्या को आगे बढ़ाते हुए मंच की सदस्या कुमारी छाया ने ‘नियति कविता’ पढ़कर भाग्य के खेल की चर्चा की तथा ‘मौन जब बोलता है’ का पाठ किया। तदुपरांत सरोज सिंह ने ‘ओ प्रगतिशील मानव’ कविता के जरिए आधुनिक मानव को चेताया। श्रीषा ने “तुम आई…. वेदों की पवित्र ऋचा सी सुंदर पावन मुस्कान लिए” का पाठ करके मंत्र मुग्ध कर दिया। फिर डॉक्टर रजनी गुप्ता ने ‘मौसम’ तथा एक ‘कटु सत्य’ जैसी गंभीर कविता का पाठ करके नया दृष्टिकोण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर शारदा प्रसाद ने ‘सकारात्मक सोच’ कविता के द्वारा सबके मन में सकारात्मक सोच भरने का प्रयास किया। उन्होंने सबकी कविताओं का समाहार प्रस्तुत किया तथा इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
धन्यवाद ज्ञापन छाया ने किया। कार्यक्रम में शुभम, मीठी, कांति सिंह व अर्चना भी उपस्थित रहीं।