उन्नति फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

Nutan

लोहरदगा: लोहरदगा ब्लॉक मोड़ के सामने उन्नति फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन पूर्व झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी और आजसू नेत्री नीरू शांति भगत के द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद नीरू शांति भगत ने कहा कि उन्नति फैमिली रेस्टोरेंट इस क्षेत्र के लोगों के लिए स्वरुचि भोजन उपलब्ध करने में पूर्णता सफल होगा । मैं इस रेस्टोरेंट की उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए संचालकों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अरविंद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं आजसू नेता राम लखन प्रसाद, जिला प्रवक्ता रामचंद्र गिरि, पूर्व जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार साहू, संगठन सचिव अरविंद पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी, उपाध्यक्ष शमीम अंसारी, लोहरदगा प्रखंड महिला मोर्चा की महासचिव हेमंती देवी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश साहू, व्यवसायी मदन साहू, राजेश साहू, दिनेश साहू, सुधीर साहू, गुप्तेश्वर गुप्ता, उमेश साहू, गोवर्धन प्रसाद, लोकेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, जयंती देवी, उषा देवी, निर्मला देवी, चांदनी देवी, दिलीप पटनायक सहित परिवार एवं समाज के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।