योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने में एक मजबूत जरिया है सोशल मीडिया : आशा लकड़ा

360° Ek Sandesh Live

sunil Verma
रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से महिला लाभार्थियों तक किस प्रकार उपयोग किया जाए, सोशल मीडिया का प्रयोग और लाभ कैसे उठाना है, इसकी कार्यशाला गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में आयोजित की गई। मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा ने कहा कि समय के साथ काम करने और लोगों से जुड़ने का तरीका बदलता जा रहा है, जिसमें आज के दौर में सोशल मीडिया माध्यम पर सबसे ज्यादा उपयोगी साबित हुई है। इसी माध्यम से महिलाओं की समस्या को समझ कर प्रधानमंत्री ने कई प्रकार की योजनाएं चलाई हैं, जिसमें पता चल जाता है कौन सी योजना कब लागू हुई है। सुजाता साबत पाड़ी ने कहा कि केंद्र से जो भी कार्य योजनाएं मिलती हैं उसे (18002090920) डायल करके नमो ऐप से भारत सरकार से जुड़ सकते हैं और भारत सरकार की योजनाओं को झारखंड में मंडल स्तर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाना है। राहुल अवस्थी ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया राजनीतिक रूप ले लिया है। इसलिए हमें सोशल मीडिया को किस प्रकार उपयोग में लाया जाए, यह जानने की जरूरत है। आरती कुजूर ने कहा कि राज्य में महिला शोषण मामले बढ़ते ही जा रहे। महिला मोर्चा जमीनी स्तर पर तो जाकर कार्य कर ही रही है, इस प्रशिक्षण से सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को जागरूक, सतर्क और सुरक्षा की व्यवस्था कर सकते हैं।

ब्

Spread the love