12वीं की परीक्षा में सांइस में स्टेट टॉपर स्नेहा को यशस्विनी सहाय ने किया सम्मानित

360° Education Ek Sandesh Live

sunil
रांची: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में उसुर्लाइन इंटर कॉलेज की छात्रा स्नेहा को स्टेट टॉपर होने पर सम्मानित किया। सुश्री सहाय गुरुवार को शहर के हरमू क्षेत्र के विद्यानगर (वार्ड 34) निवासी राजकुमार साह के आवास पर पहुंची व स्नेहा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्नेहा का उत्साहवर्धन करते हुए आगे की बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर सुश्री सहाय के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सुनील रजक, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।