कार्यकर्ता गठबंधन की रीढ : यशस्विनी सहाय

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma
रांची: लोकसभा चुनाव हेतु इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की संयुक्त अध्यक्षता में संगम गार्डन, मोराबादी रांची में आयोजित मंगलवार को हुई । जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे। मौके पर रांची लोकसभा की कांग्रेस प्रत्यासी यशस्विनी सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन की रीढ़ हैं। यह चुनाव विचारधारा की की लड़ाई है जिसे हमें मिलकर लड़ना है। यह चुनाव आप सबका है । सभी कार्यकत्ताओं में एक यशस्विनी बसती हैं । रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव होकर भी देशवासियों के लिए बेहद खास है।सत्ताधारी भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाते आई है। 10 वर्ष के लम्बे शाषण के बाद भी भाजपा और मोदी जी अपनी उपलब्धि के आधार पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए उन्हें धार्मिक उन्माद का सहारा लेना पड़ रहा है।हमें इस चुनाव में उन्हें मजबूती से जवाब देना होगा।इसीलिए गठबंधन के सहयोगी दलों के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं के बीच समन्वय बनाना आवश्यक है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य,रांची लोकसभा की प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय, विधायक राजेश कच्छप,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाह देव आदि उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने गाँव पंचायत पर ध्यान केंद्रित करें । उन्होंने कहा की झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता की पहचान उसके तीर धनुष से है।इसको बरकरार रखना है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, देश का संविधान, आपसी समरसता और भाईचारा को कायम रखना है तो हमें इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करनी होगी।