2 करोड़ की लागत से साहेबगंज में होगा ऑडिटोरियम निर्माण

360° Ek Sandesh Live

राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने किया ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमि पूजन

साहिबगंज: राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के सामने हरीपुर में 2 करोड़ 3 लाख की लागत से बनने वाली ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस ऑडिटोरियम में 500 लोगो की बैठने की व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधा से लैस होगा। इस ऑडिटोरियम का निर्माण राजमहल विधायक अनन्त ओझा के अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से हो रहा हैं इसका निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल विभाग के निगरानी में होगा। राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने कहा कि ऑडिटोरियम निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी हैं,इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगो सहूलियत होगी।किसी भी बड़े कार्यक्रमों को लेकर भी अब सोचना नहीं होगा। बड़े शहर के जैसे साहेबगंज में भी ऑडिटोरियम का निर्माण हो जाएगा। किसी भी शैक्षणिक, प्रसासनिक या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो पायेगा। जनता का दिया हुआ आशीर्वाद के कारण ही सब सम्भव हो पा रहा हैं आने वाले दिनों में और तेजी गति से राजमहल विधानसभा सहित साहेबगंज का विकास होगा। कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हैं।

Spread the love