23 मई से 23 जून तक जिले में चलेगा विशेष “जल जांच अभियान

360° Ek Sandesh Live


जलसहिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के घरों के जल श्रोतों की होगी जांच
हजारीबाग: सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए जिला प्रशासन, हजारीबाग ने जिलेवासियों से जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु पेयजल स्रोतों की नियमित जांच कराने की अपील की है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 23 मई 2026 से 23 जून 2026 तक पूरे जिले में विशेष जल जांच अभियान संचालित किया जाएगा। उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में एक जलसहिया कार्यरत हैं, जिन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा Field Test Kit (FTK) उपलब्ध कराया गया है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार सभी जलसहियाओं द्वारा गांव के सभी घरों के पेयजल स्रोतों की जांच मानसून के पूर्व एवं मानसून के बाद अनिवार्य रूप से की जाएगी। एफटीके (FTK) के माध्यम से पेयजल में कुल 10 प्रकार की जांच की जाती है। इनमें मुख्य रूप से pH, Turbidity, Fluoride, Arsenic, Nitrate, Chlorine, Hardness, Alkalinity एवं Iron जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं।* इन परीक्षणों के माध्यम से जल की गुणवत्ता का आकलन कर संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जलसहियाओं को जांच कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपने घरों एवं आसपास के पेयजल स्रोतों की नियमित जांच अवश्य कराएं। यदि किसी स्रोत का पानी दूषित पाया जाता है तो उसके उपयोग से बचें तथा इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। जिला प्रशासन ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित किया जा सकता है। सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई है।

Spread the love