550 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: चुटिया थाना की पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राज सिंह उर्फ बल्लू (24),मुन्ना भोक्ता उर्फ सानू भोक्ता (27),सोनू लोहरा उर्फ गुयू (23) तीनों चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाला शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 550 ग्राम गांजा,नगद नौ हजार, दो मोबाइल,इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन,छोटा प्लास्टिक बरामद किया है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की चुटिया थाना क्षेत्र में अबैध गांजा का खरीद- बिक्री किया जा रहा है। इस संबंध में सिटी डीएसपी केबी रमण के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहू टोला चुटिया से मुन्ना भोक्ता गणेश नर्सिग होम के पास से राज सिंह और सोनू लोहरा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के तलाशी के क्रम के 550 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार सोनू लोहरा का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। जो चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Spread the love