रंजीत कुमार
RANCHI; आईपीएल की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ मिले जबकि उनके हमवतन कप्तान पेट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा गया. एक ही देश से होने के साथ दोनो खिलाड़ियों में एक और समानता यह है कि दोनो तेज गेंदबाज है. साथ ही हर्षल पटेल से शार्दुल ठाकुर तक बारह ऐसे तेज गेंदबाज है जिन्हे नीलामी चार करोड़ से अधिक राशि मिली. झारखंड के 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. तेज गेंदबाजों पर फ्रेंचाइजी ऑनर्स के ज्यादा पैसे खर्च करने की वजह नए नियम बताया जा रहा है. आईपीएल नीलामी से एक दिन पहले यह खबर आई कि 2024 के आईपीएल में गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर का इस्तेमाल कर सकते है. बीसीसीआई ने दो बाउंसर के नियम को घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ट्रायल किया. इसके बाद आगामी आईपीएल में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा. दो बाउंसर के नियम से ऐसे गेंदबाज जो 140 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की रफ्तार से गेंद फेकने में सक्षम है, उन्हें फायदा पहुंचेगा. मौजूदा नियम में प्रति ओवर एक ही बाउंसर का उपयोग किया जाता है. अगर किसी गेंदबाज ने पहले ही बॉल पर स्लोअर बाउंसर का भी इस्तेमाल कर लिया. उसके पास बाकी के पांच गेंद के लिए विकल्प सीमित हो जाते है. जिस से बल्लेबाज का पलड़ा भाड़ी हो जाता है. अब नए नियम से बॉल और बैट के बीच संतुलन बढ़ेगा. क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना हैं तेज गति के गेंदबाज अब मैच विनर की भूमिका निभा सकते है.
चार करोड़ से अधिक रकम पाने वाले खिलाडी
मिचेल स्टार्क- 24.75, पेट कमिंस-20.50करोड़,
हर्षल पटेल-11.75 करोड़, अलजारी जोसेफ-11.50 करोड़
स्पेंसर जॉनशन 10.00 करोड़
शिवम मावी 6.40 करोड़
उमेश यादव 5.80 करोड़
झाई रिचर्डसन 5.00 करोड
यश दयाल 5.00 करोड़
गेराल्ड कोएटजी 5.00करोड
नुवान थिसारा 4.80 करोड
दिलशान मधुशंका 4.60 करोड
क्रिस वोक्स 4.20 करोड़
शार्दुल ठाकुर 4.00करोड़
