मेसरा (रांची): मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस बेहद उत्साह,उमंग और मस्ती के साथ मनाया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए इस बार शिक्षकों ने खुद मोर्चा संभाला और अपनी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे स्कूल परिसर में धमाल मचा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सुरीले गीतों और ऊर्जावान नृत्यों से हुई,जिसने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। इसके बाद जब शिक्षकों ने मंच पर रैंप वॉक किया,तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों की किलकारियों से पूरा हॉल गूंज उठा। समारोह के दौरान स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इनकी प्रसन्नता व सही मार्गदर्शन करना ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। वहीं,निदे…
