गुमला में जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या

Crime

Eksandeshlive Desk
गुमला : गुमला जिले के सिसई में जमीन विवाद में चार लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमला के सिसई प्रखंड में रह रहे एक परिवार में शुक्रवार को जमीन को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोग पूर्वजों द्वारा जमीन पर लगाए गए फुटकल के पेड़ को लेकर झगड़ने लगे। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कुल्हाड़ी से वार कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।