चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप का गिद्धौर में हुआ भव्य स्वागत

360° Ek Sandesh Live

गिद्धौर(चतरा):प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष सुनील कश्यप का गिद्धौर में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया।उनका स्वागत प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ कार्यालय में किया गाया।जिसका नेतृत्व संघ के साथ साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने किया।प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया।सुनील कश्यप ने कहा की पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा करना मेरी प्राथमिकता होगी।जबकि क्षेत्र की समस्याओं को सही पटल पर उठाना काम होगा।उन्होंने सभी से एकजुटता बनाते हुए विकास के कार्य में सहयोग करने की अपील किया।स्वागत के मौके पर संघ के सचिव सह भाजपा महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा,दैनिक जागरण संवाददाता लक्ष्मण दांगी,सन्मार्ग के घनश्याम दास, राष्ट्रीय नवीन मेल के संतोष दांगी,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी,राजद के रामदेव यादव,नीतीश कुमार,प्रयाग महतो,मुसाफिर महतो,लखन यादव ,दशरथ दांगी सहित थे।

Spread the love