हत्या के आरोप में मृतका के चाचा ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime States

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा रसनजोरी गांव निवासी छोटेलाल शर्मा की पत्नी सुनीता देवी की लाश बुधवार की रात उसके ससुराल से महज कुछ ही फर्लांग दूर एक कुएं बरामद हुई। कुंए से विवाहिता की लाश मिलने की खबर मिलते ही अहिल्यापुर पुलिस गांव पहुंची। वहीं खबर पाकर मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंचे।

मृतका गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उद्नाबाद निवासी दीपक शर्मा की बहन है। बताया गया कि सुनीता देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा रसनजोरी गांव निवासी छोटेलाल शर्मा के साथ काफी धूमधाम से हुई था। लेकिन शादी के बाद से ही सुनीता को उसके पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। इस दौरान सुनीता को तीन बच्चे भी हुए। लेकिन सुनीता के साथ ससुराल में मारपीट का सिलसिला बदस्तूर जारी था।बुधवार की रात सुनीता का शव गांव के कुंए में तैरता मिला। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक मृतका का पति छोटेलाल शर्मा, सास मालती देवी, गोतनी संगीता देवी और देवर संतोष शर्मा घर छोड़ फरार हो चुके थे। जिससे यह मामला पूरी तरह से हत्या का प्रतीत हुआ। वहीं मृतका सुनीता देवी के मायके वालों ने भी इसे हत्या करार देते हुए पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है।