सड़क के किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Crime States

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : दिनांक 6.8.2024 को समय करीब 4:00 बजे शाम को सूचना प्राप्त हुई थी की pirtand थाना अंतर्गत पालगंज से आगे खोखरा मोड़ के पास रोड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का डेड बॉडी प्लास्टिक बोरा में भरकर फेंका हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी pirtand द्वारा शव अपने कब्जे में लिया गया। शव की पहचान पाचंबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले अनिल यादव के रूप में हुई है । कांड के उद्वेदन एवं गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया है । टीम के द्वारा कल रात्रि में उद्वेदन करते हुए हत्या करने वाले एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है हत्या में प्रयुक्त मर्डर वेपन तथा जिस गाड़ी से डेड बॉडी को जंगल में फेंका गया था वह गाड़ी भी जप्त कर लिया गयाl हत्या का कारण मृतक एवं अभियुक्त में आपसी पैसे का विवाद था l अग्रतर कार्रवाई की जा रही है l

Spread the love