अवतार सिंह बने पंजाब प्रदेश के मुख्य महासचिव

360° Ek Sandesh Live


पंजाब : भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डा० शैलेश कुमार गिरि ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यू०पी० सिंह की संस्तुति पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज भगत सिंह और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सिंह सोलंकी के निदेर्शानुसार अवतार सिंह को प्रदेश मुख्य महासचिव पंजाब प्रदेश बनाया गया। अवतार सिंह को प्रदेश मुख्य महासचिव पंजाब प्रदेश बनने पर अपनी संयुक्त प्रतिक्रिया में देशराज भगत सिंह राष्ट्रीय मुख्य महासचिव और डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अवतार सिंह लगभग 15 सालों से विभिन्न प्रकार से समाज सेवा में लगे रहे। सन् 1982 से 1986 में 4 साल पंजाब विद्यार्थी यूनियन के बतौर सेक्रेटरी सेवा किये । उसके उपरांत 1987 से 1993 तक 7 साल पंजाब किसान यूनियन में कार्यरत रहे और अनेकों धरने, प्रर्दशन में सक्रिय भूमिका निभायी । वही सन् 1994 से 1996 तक 2 साल यूथ कांग्रेस में भी कार्य किया। सन् 1993 से 2008 तक अपने क्षेत्र में सरपंच और जिला परिषद के पद की गरिमापूर्ण निर्ववहन किया। सन् 1995 से 2012 तक लुधियाना विधानसभा में कार्य किया और चुनाव इंचार्ज भी रहे । सन् 2020 अब तक बीजेपी में कार्य करते हुए चुनाव प्रचार और उम्मीदवार का साथ देते रहे। एक ऐसे कार्य कुशल नेतृत्व ने पंजाब प्रांत में भारतीय हलधर किसान यूनियन का बागडोर सम्भाला है ये भारतीय हलधर किसान यूनियन के लिए गर्व की बात है।