फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

360° Ek Sandesh Live Health

Mustafa Ansari

रांची: ओरमांझी प्रखंड के इरबा गांव स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ० ब्रजेश एन सिन्हा,(पीएचडी) डीन अकेडमिक एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता व कॉलेज की सचिव जीनत कौशर,डॉ० नाजनीन कौशर एवं निदेशक डॉ० शाहीन कौशर ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित तथा केक काट कर किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति पेशकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आगाज किया I मुख्य अतिथि डॉ० ब्रजेश एन सिन्हा ने कहा कि इस दिन को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र नायकों,फार्मासिस्टों और फार्मेसी पेशेवरों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

फार्मासिस्ट आम जनता की भलाई सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। फार्मासिस्ट हमें जीवन बचाने वाली दवाओं को उपलब्ध करने कार्य करते हैं। इसलिए उन्हें हमारे स्वास्थ्य का संरक्षक भी कहा जाता है। संस्था की सचिव जीनत कौशर ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य संबंधित चिंताओं के साथ-साथ एक फार्मासिस्ट की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। फार्मासिस्ट उचित दवाओं को रोगियों तक पंहुचाने के लिए एक कड़ी की तरह कार्य करते हैं। वे डॉक्टरों और नर्सों के साथ मिलकर रोगियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए काम करते हैं। फार्मासिस्ट नवीनतम दवाओं और उनके विकास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी रखते हैं,और  आगे हम सभी तक पंहुचाते हैं। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य संजीब कुमार,आशुतोष बेहेरा,मजहर अंसारी,तनाया पलित,पवन कुमार,ज्योति कंचन,रेणु कुमारी आदि उपस्थित थे I 

Spread the love