मनरखन महतो बीएड काॅलेज में गाॅधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

360° Education Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: मनरखन महतो बीएड काॅलेज बीआईटी मोड़ केदल में मंगलवार को गाॅधी जयंती के अवसर पर छैै के तहत प्रशिक्षुओं द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2024‘ जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ काॅलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने किया। बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के विषय पर जागरूक करना था। साथ ही अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनरखन महतो बीएड कॉलेज,आरटीसी बीएड कॉलेज,रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने बेहद उत्सुकता के साथ भाग लिया।

उक्त आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरटीसी बीएड कॉलेज,द्वितीय पर रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं तृतीय स्थान पर मनरखन महतो बीएड कॉलेज रहा। वहीं प्रथम,द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को काॅलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो,ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी एवं प्राचार्य डाॅ० दूधेश्वर महतो ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरात प्राचार्य डाॅ० दूधेश्वर महतो ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन करते हुए कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है,जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे प्रतियोगिता ही प्रतियोगिता है। इस मौके पर कॉलेज के सभी व्याख्यातागण,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।