झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने पर उमाकांत रजक का किया गया स्वागत

Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive

चास: चास के धर्मशाला मोड़ स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रयाग चंद्र केजरीवाल के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शामिल होने पर पूर्व मंत्री उमाकांत रजक का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उमाकांत रजक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी जो पूरे झारखंड राज्य का विकास कर रही है। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उमाकांत रजक ने प्रयाग चंद्र केजरीवाल का पांव छू कर आशीर्वाद लिया।इस मौके पर प्रमोद तापड़िया, संजय केजरीवाल, मधु देवघरिया लुकमान अंसारी, परमानंद सोरेन, मो एहसान, दुलाल हालदार, सुफ़ल बाउरी, विकास महतो, नैयर जमाल, मागा राम दे, दीपक बंसल, विकास बाउरी, रोहित केजरीवाल, देवेन्द्र तिवारी, प्रकाश कुमार, वैध नाथ पाल, मो मोईन, नरेश प्रसाद, कोरा बाउरी सहित कई झारखंड मूर्ति मोर्चा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।