Eksandesh Desk
धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछरी जाने वाले रास्ते में कंचन टॉकीज डोमटांड़ के समीप शव पाया गया है।स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।बरवाअड्डा थाना के प्रभार में चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शव पाया गया है।लेकिन शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है।आसपास के लोग शव को नहीं पहचान रहे हैं।प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत होने की बात इंस्पेक्टर ने कही है।उम्र करीब 40 के आसपास है।उसे एक गोली लगी है।पास से खोखा भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।सभी थाना को घटना को लेकर सूचित कर दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए कोशिश जारी है।
वही मामले को लेकर डीसीपी शंकर कामती ने कहा कि प्रथम दृष्टया गोली मारकर एक युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया है। युवक को दो गोली लगी है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है। युवक की पहचान के लिए तमाम थाना की पुलिस को वायरलेस पर सूचना दे दी गई। है। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा है कि पहले युवक का अपहरण किया गया है।उसके बाद उसे गोली मारी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है