अटल बिहारी वाजपेयी समर्पण, संघर्ष, और विकास के एक प्रेरक हैं : सत्यम कुमार

Politics

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा नगर मंडल द्वारा बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम गुदरी बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप किया गया। इस मौके पर नगर संयोजक सत्यम कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। इस दिन को हर साल भारत में सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति का एक ऐसा नाम हैं, जिन की प्रशंसा विपक्षी दल भी करते हैं।

नगर सहसंयोजक विजय कुमार खत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता के साथ ही पत्रकार और लेखक भी थे। अपनी लेखनी को उन्होंने राजनीतिक भाषण में शामिल किया। समाजसेवी परमेश्वर साहू ने कहा कि मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवार खड़ी है उनको ढहाना होगा और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख अनिल गुप्ता ने कहा कि उनका जीवन देश के प्रति समर्पण, संघर्ष, और विकास की एक प्रेरक कहानी है। वे न केवल एक सक्षम प्रधानमंत्री थे, बल्कि उन्होंने अपने विचारों और नीतियों से भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

सहसंयोजक प्रियंका साहू ने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल निधि है, पुण्य का प्रसाद है, हम केवल अपने लिए न जिएं औरों के लिए भी जिएं। जीवन जीना एक कला है एक विज्ञान है। दोनों का समन्वय आवश्यक है। समाजसेवी अशोक खत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, हम उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू के द्वारा मंच संचालन किया गया।

मौके पर मुख्य रूप उपस्थित मदन मोहन पाठक, राजकिशोर महतो, राजेश अग्रवाल, प्रद्युमन पाठक, कृष्ण शास्त्री, सरस्वती देवी, बिंदिया देवी, विभा देवी, रोहित पोद्दार, करण कुमार, तरुण पांडे, निधिकांत प्रसाद, रविंद्र यादव, गजाधर महतो, अनूप कुमार साहू, शंकर महतो, संजय शर्मा, नीरज कुमार नैलिन, मुरलीधर अग्रवाल, सतीश जायसवाल, अशोक कासकार, नवल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अनुभव कासकार आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।