रांची में 11 नवंबर को प्रोफेशनल्स का महाजुटान, ‘थिंक 29’ में बनेगा झारखंड के भविष्य का रोडमैप

360° Ek Sandesh Live

रांची: झारखंड के विकास के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में 11 नवंबर 2026 को राजधानी रांची में आॅल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के बैनर तले ‘थिंक 29’ नामक एक बड़ी नीति संगोष्ठी और व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आॅल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी और एआईसीसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी के. राजू झारखंड आ रहे हैं।केशव महतो कमलेश ने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता ‘थिंक 29′ के तहत आयोजित विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता होंगे। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य 2029 तक झारखंड के लिए एक जन-केंद्रित और दूरदर्शी विकास रोडमैप तैयार करना है। कार्यक्रम में राज्य और देश भर के प्रोफेशनल्स, अर्थशास्त्री, बड़े उद्यमी, शिक्षाविद और नीति विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे और झारखंड की अर्थव्यवस्था, रोजगार, उद्योग, कृषि और विकास की प्राथमिकताओं पर मंथन करेंगे।’ थिंक 29′ के एजेंडे में कई अहम विषय शामिल हैं। इसमें खनिज संपदा का स्थानीय स्तर पर बेहतर उपयोग कैसे हो, युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर कैसे पैदा हों, कृषि विकास, आदिवासी अधिकारों की रक्षा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, आधारभूत संरचना का विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा होगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि झारखंड की आर्थिक तरक्की में युवाओं, किसानों, महिलाओं और पेशेवरों की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। ‘थिंक 29’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य को आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन की नई दिशा देगी। उन्होंने आगे बताया कि 11 नवंबर को ही शाम 4 बजे फिरायालाल बैंक्वेट हॉल में महिला प्रोफेशनल्स और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें दोनों राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।वहीं मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि दोनों नेता 11 नवंबर को सुबह 11:30 बजे हैदराबाद से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकतार्ओं द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद अगले दिन 12 नवंबर को सुबह 8 बजे वे वापस हैदराबाद रवाना होंगे। प्रोफेशनल्स प्रकोष्ठ के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन का थीम ‘प्रोफेशनल्स फॉर प्रोग्रेस’ है। हम चाहते हैं कि झारखंड के प्रोफेशनल्स गंभीर चिंतन करें और राज्य के लिए एक मजबूत इकोनॉमिक पॉलिसी का सुझाव दें, ताकि कांग्रेस पार्टी उसे सरकार के समक्ष रख सके।

Spread the love