नई कमेटी गठित होते ही छठ घाट तालाब का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
अजय राज
प्रतापपुर, चतरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रतापपुर छठ पूजा समिति 2026 का विस्तार किया गया है। विस्तारित कमेटी में राहुल कुमार साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में निर्भय कुमार साहू, सुकेश वर्मा, पिंटू तुरी, गौतम राणा, अभिषेक सिंह, राजू पासवान एवं अभय कुमार गोलू उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सावन गुप्ता सचिव, सौरभ कुमार गुप्ता सह सचिव, मणिकांत कुमार चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष एवं शुभम कुमार कसमार सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुमित कुमार अग्रवाल एवं मोहित चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, मुख्य सलाहकार एवं मुख्य संरक्षक मंडल में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।नई कमेटी के विस्तार के बाद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छठ घाट तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर चल रहे साफ-सफाई एवं अन्य कार्यों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित लोगों को जरूरी निर्देश दिए गए। समिति ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महापर्व की तैयारियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।समिति के विस्तार एवं घाट निरीक्षण से प्रतापपुर में छठ महापर्व की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।
