नाबालिग लड़की को बरगलाकर भगाने का नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल

360° Crime Ek Sandesh Live

अजय राज, एक संदेश
प्रतापपुर/चतरा: थाना क्षेत्र के गिद्दा का रहने वाले 21 वर्षीय नामजद अभियुक्त रंजय पासवान उर्फ ओम प्रकाश को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है।
प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि रंजय पासवान के द्वारा नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर इसी माह के 2 तारीख को भगा कर ले गया था। नावालिग लड़की के घरवालों ने रंजय पासवान के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसके बाद रंजय पासवान पर थाना कांड संख्या 15 /25 धारा 96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी है। परंतु अभियुक्त हर बार चकमा देकर भाग जाया करता था। इस बार मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का तुरंत गठन कर बिहार के गया स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया गया। नाबालिक पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद 164 के तहत बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय में उपस्थित कराया गया।
नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कासिम अंसारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल में पुलिस उप निरीक्षक प्रेम कुमार सॉन्गा, जुएल गुड़िया एवम पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

Spread the love