लापाता युवक का तालाब से शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव में एक तालाब से युवक का शव मिला है। युवक की पहचान हेसल निवासी रिजवान अंसारी (32) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह में हेसल तालाब में शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना अनगड़ा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर अनगड़ा थाने की पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।
रिजवान आठ अप्रैल की शाम से गायब था। परिजनों ने उसे लगातार ढूंढ का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह मे रिजवान का शव गांव के ही तालाब में मिला। पुलिस ने बताया कि रिजवान की बाइक तालाब के पास ही खड़ी मिली थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना के समय वह यही आया हुआ था। रिजवान के खिलाफ हेसल गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ पत्नी से छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए 6 अप्रैल को अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।