लाल विकास नाथ शाहदेव बने कुड़ू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि

360° Ek Sandesh Live

कुड़ू/लोहरदगा : सुकुमार निवासी एवं कांग्रेसी युवा नेता लाल विकास नाथ साहदेव कुड़ू के सांसद प्रतिनिधि होंगे।इसकी पुष्टि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अपने पत्र के माध्यम से की है।सरकार द्वारा प्रायोजित सभी बैठकों,आयोजनों,सभाओं,सम्मेलनों में सहभागिता एवं प्रतिनिधित्व करेंगे।विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन के लिए प्रशासन के साथ संबंध स्थापित करेंगे। उम्मीद की जाती है कि लाल विकास नाथ साहदेव के सांसद प्रतिनिधि बनने से कुड़ू में विकास को गति मिलेगी और जनता जिस उम्मीद से संसद महोदय को कुर्सी पर बैठाया है। इस उम्मीद पर सांसद सुखदेव भगत खरा उतारने का काम कर रहे हैं। अपने कार्यकर्ताओं को पद पर रखने का काम कर रहे हैं। इसी उम्मीद पर जनता का काम अवश्य होना है और जनता का विकास निश्चित है इसी उम्मीद के साथ सांसद सुखदेव भगत अपने सभी कार्यकर्ताओं को पद पर लाकर जनता के विकास कार्य के लिए जगह-जगह पर पद पर रखने का काम कर रहे हैं।