कुंदा के दारी में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर उठी सवाल

360°

सेविका पर अक्सर अनुपस्थित रहने का आरोप

Eksandeshlive Chatra Desk

कुंदा /​चतरा : प्रखंड क्षेत्र के दारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सोमवार को बंद पाए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका मुनिया देवी पर मनमानी और लगातार अनुपस्थित रहने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सेविका की लापरवाही के कारण केंद्र अधिकांश समय बंद ही रहता है।
​ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के नियमित रूप से संचालित न होने से बच्चों को सरकार द्वारा मिलने वाला पोषाहार और अन्य योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से पूरी तरह वंचित हो रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुपरवाइजर लीला श्री पर भी केंद्र के सुचारू संचालन की अनदेखी और नियमित मॉनिटरिंग न करने का आरोप जड़ा है।
​मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि वे जल्द ही उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।
​वहीं, दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त (DC) से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love