दुधी मिट्टी खोदने के दौरान में चाल धंसने से 4 महिलायें घायल, दो रिम्‍स रेफर

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार:  दुधी माटी खोदने के दौरान में एक चाल धंस गया। इस दुर्घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है चारों की पहचान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव की रहने वाली है। घटना बालुमाथ थाना क्षेत्र के खारटिया ग्राम का है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्‍त गांव की दर्जनों महिलाएं घर लिपने के लिये एक ट्रैक्टर से खरटिया गांव दूधी माटी लेने के लिए आयी हुई थी।  मिट्टी की खुदाई किये जाने के कारण वहां सुरंगनुमा बन गया था जैसे ही महिलायें मिट्टी खोदने के लिए सुरंग के अंदर में घुसी ऊपर से दुधी माटी का चाल भरभरा के धंस गया। वहीं घायलों में रीना देवी (30)  पति संतोष गंझू  , करमी देवी (20) पति मनोज गंझू , आरती देवी (30) पति करम गंझू एवं सुनीता देवी (35) पति दासों गंझू का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू मौके पर पहुंचे और उन्‍होनें ग्रामीणों की मदद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक इलाज किया  इनमें से गंभीर रूप से घायल रीना देवी एवं सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया  गया है।