1932 खतियान आधारित नीतियों की मांग
Mustafa Ansari
Ranchi : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की खतियानी पदयात्रा सोमवार की शाम बीआईटी मेसरा पहुंची। जिनका फूल माला पहनाकर जितेंद्र महतो भोला महतो श्रवण महतो मोहनलाल महतो जयंती देवी सिकंदर महतो सुनीता देवी दीपक महतो अरुण कुमार रिंकी देवी उपेंद्र महतो संजय महतो वीरेंद्र कुमार महतो दिलीप महतो महावीर मुंडा राजकुमार महतो राहुल आशीष योगेश अजीत महेंद्र आदि जेएलकेएम के सदस्यों ने भव्य रूप से स्वागत किया। यह पदयात्रा 15 मई से दुमका से शुरू हुई थी।
पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने कहा कि आज बीआईटी मेसरा के होम्बई में रात्रि विश्राम के बाद पुनः मंगलवार को दोपहर में राजभवन के लिए रवाना होगी। कहा यह यात्रा झारखंड के लोगों को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य 1932 के खतियान को आधार मानकर स्थानीय नीति,नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करवाना है। उन्होंने ग्रुप सी और डी की नौकरियों में झारखंडियों को प्राथमिकता देने की मांग की। बताया कि 5 जून को रांची में राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस धरने में पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
पार्टी की प्रमुख मांगों में गैर मजरूआ जमीन को जमाबंदी का दर्जा,पेसा कानून का क्रियान्वयन और राज्य से पलायन कर रहे मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था शामिल है। इस पदयात्रा में केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल,केन्द्रिय महामंत्री प्रेम नायक, जिला सचिव रणधीर यादव,मंत्री मत्स्य विभाग संदीप मालाह,गिरिडीह सिकंदर आलम(केंद्रीय महामंत्री),जियाउल खान (गोडा),रितेश कुमार,मुकेश सिंह,माथुर मंडल,छोटू यादव,सुभाष मंडल,हेमंत महतो सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शालिल रहे।