सच छिपाने के लिए कांग्रेस को ढाल बनाती है भाजपा : कांग्रेस

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : संविधान और जनतंत्र का गला घोंटने की कोशिश करने वाली भाजपा अपना काला सच छिपाने के लिए कांग्रेस को ढाल बनाती है। नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से देश के मुद्दों पर सवाल पूछना भाजपा को नागवार गुजरता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से लगाए गए आरोप पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अतीत के मामलों पर राजनीति करना, झूठ बोलना भाजपा के राजनीतिक चरित्र का हिस्सा बन चुका है।

शांति ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है। इसलिए जनता को 40 साल पहले और 40 साल बाद की बातों में उलझाने की कोशिश करते हैं। दो महीने बाद भी पहलगाम के आरोपियों का न पकड़ा जाना, मित्र हितों के लिए अमेरिका के आगे सरेंडर, विफल विदेश नीति, कमरतोड़ महंगाई, भयावह बेरोजगारी, भाजपा शासित राज्यों में भाजपा विधायक और नेताओं के चरम सीमा तक पहुंचे अपराधिक कृत्य, चंदे के बदले धंधे, उनके एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल की महान उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज देश में राजनीतिक- व्यवसायिक और विदेशी शक्तियों के अदृश्य गठजोड़ के सहारे नीतियां तय हो रही हैं जो आम जनता के हितों के लिए नहीं बल्कि चंद औद्योगिक घरानों के आर्थिक हित साधने के लिए हैं।

Spread the love