झारखंड में सबसे अधिक रांची और सबसे कम देवघर में हुई बारिश

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : इस वर्ष झारखंड में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश देवघर जिले में हुई है। रांची में एक जून से सात जुलाई तक 263 के मुकाबले 670.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे कम बारिश देवघर जिले में 254.6 के मुकाबले 162.9 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। यह औसत तापमान के 36 प्रतिशत कम है, जबकि रांची में 155 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा राज्य के जिन जिलों में अब तक बारिश हुई है उनमें गढवा में 19, गोड्डा में 27, पाकुड़ में 22, साहेबगंज में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश 116.8 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के कुमारड़ूंगी में दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहे। रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जमशेदपुर 28, डालटेनगंज में 29.4, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love