विशेष अभियान 6.0 के तहत वन स्टॉप सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

360° Ek Sandesh Live


सिमडेगा: विशेष अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर, सिमडेगा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण में सावित्रीबाई फुले के योगदान, कुपोषण प्रबंधन, बाल विवाह की रोकथाम तथा आईसीडीएस के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर व्यक्तिगत स्वच्छता, घर एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने तथा कचरे के उचित निपटान के प्रति भी लोगों को प्रेरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ शीला कुमारी, सी3 के कुमार गौरव व सूरज कुमार, अमित प्रधान, क्षेत्रीय प्रबंधक समर, महिला पर्यवेक्षिका सुप्रिया उपाध्याय, जिला परियोजना सहयोगी, एवीए सहित वन स्टॉप सेंटर के कर्मी मनीता, सुषमा मुंडा व अमित कुमार दुबे उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love