रांची मेंं युवती के उपर एसिड अटैक, घायल

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: कांके थाना क्षेत्र के अंंतर्गत टेंडर बस्ती में एक लडकी के घर में घुस कर तेजाब फेंकने को मामला सामने आया है यह घटना शनिवार की दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार टेंडर बस्ती की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती पर दो- तीन की संख्या में आये युवकों ने तेजाब छिड़क कर फरार हो गये। इस घटना मे युवती झुलस गई है। युवती के घर वालों ने घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जंहा इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी कांके थाना की पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर थाने की पुलिस पहुंचकर सभी विन्दु पर जांच में जुटी हुई है।