Eksandeshlive Desk
रांची : श्रावणमास की नवमी तिथि के अवसर पर शनिवार को नव पल्लव मॉडर्न पब्लिक स्कूल बरौदी गिंजो ठांंकुरगांव में पौधरोपण एवं आम के 101 फलदार पौधे वितरित किये गये। कार्यक्रम रमेश प्रसाद गुप्ता संयोजक सेवा भारती रांची विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रांची विभाग के प्रचारक मंटू कुमार ने किया।
संयुक्त रूप से पौधरोपण प्रचारक मंटू कुमार, रमेश प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार अध्यक्ष सेवा भारती रांची, सुनील कुमार अवकाश प्राप्त भारतीय वन सेवा, कृष्ण साहू विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया। मंटू कुमार ने कहा कि पर्यावरण, जलवायु संरक्षण हेतु प्लास्टिक का प्रयोग न करें। रमेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं। बालिकाओं के बीच फलदार पौधे वितरित किये गये। आई एफ एस सुनील कुमार ने बताया कि रसोई में लकड़ियां का जलाने का काम ना करें। इस मौके पर पर्यावरण जलवायु संरक्षण हेतु अनेक बातें बताई गईं। वन महोत्सव में रमेश प्रसाद गुप्ता विद्यालय परिवार के कृष्णा साहू, दीपक कुमार अध्यक्ष सेवा भारती, सुनील कुमार का अहम योगदान सराहनीय रहा है।