पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन में वनों की महत्वपूर्ण योगदान है, इसकी संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है: मंत्री सत्यानन्द भोगता

Ek Sandesh Live States

DEEPAK YADAV

RANCHI: चतरा बृक्ष लगाएं बृक्ष बचाएं। वन ही जीवन है। बाल बच्चों की तरह बृक्ष की करें लालनपालन ।पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन में वनों की महत्वपूर्ण योगदान है।खाधरहित सब्जियों का करें उत्पादन।जंगलों को बचाएं और जंगलों की फलों का उपयोग कर स्वस्थ रहें। उक्त बातें राज्य के मंत्री सह चतरा के राजद विधायक सत्यानन्द भोगता ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चतरा में आयोजित 74 वां वन महतोसव को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा।

मंत्री सत्यानन्द ने वन महोत्सव की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इन सब से बचने का एक मात्र उपाय है, पेड़ पौधे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण। चतरा जिला का 67 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां वनों के कारण शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है। मंत्री भोगता ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप लोग गिफ्ट के रूप में पौधों का उपयोग करें। इससे नाना प्रकार की लाभ है।आप सब प्रण करें कि अपने घर आंगन में पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मानसून की शरुआत के साथ भारत में पौधा लगाने का चलन है। इस महोत्सव से त्योहारों जैसा उत्साह और जीवन का निर्माण होता है। वन महोत्सव की शुरूआत वर्ष 1950 ई में केएम मुंशी ने की थी। केएम मुंशी उस समय भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में पौधा भी लगाया।

मंत्री के आगमन पर स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ कैम्पस में प्रवेश कराया। मंच पर मंत्री भोगता का गर्मजोशी के साथ उपस्थित पदाधकारी एंव स्कूल प्रभन्धन समिति ने पौधा देकर स्वागत किया। मंच संचालन स्कूल के प्रिंसिपल गजाला परवीन ने बखूबी निभाई।

वन महोत्सव में उत्साह भरने में स्कूल की छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक गीत एंव वन पर आधारित नृत्य व नाटक पेश की।

मौके पर विशेष रूप से डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, दक्षणी वन प्रमंडल के डीएफओ सबा आलम अंसारी, उतरी वन प्रमंडल के राहुल कुमार मीणा, डीइओ दिनेश कुमार मिश्रा, सिमरिया विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रवीणचंद पाठक, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव के अतिरिक्त अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love