Eksandeshlive Desk
पलामू : पलामू जिले स्थित बेतला नेशनल पार्क में शिकार की एक बड़ी कोशिश को वन विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया है। पेट्रोलिंग के दौरान चार शिकारियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पार्क से सटे गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार शिकारियों के पास से चार देशी बंदूकें, हिरण का सिंग और अन्य शिकार संबंधी सामग्री बरामद की गई है। वन विभाग की टीम ने बताया कि ये शिकारी गुप्त रूप से जंगल में प्रवेश कर शिकार की तैयारी में थे, तभी पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।
वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेतला नेशनल पार्क की जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।
