डुमरवार पंचायत की मुखिया संगीता देवी को मिला कुशल मुखिया का सम्मान

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा):प्रखंड के डुमरवार पंचायत की मुखिया संगीता देवी पति रामजी पासवान को विकास एवं जमीनी स्तर पर कुशल कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।झारखंड पंचायती राज्य मंत्रालय की ओर से जारी पंचायत उन्नति सूचकांक (PEA 1.0) के आधार पर चतरा जिले के डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।मुखिया संगीता देवी को यह सम्मान चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उपविकास आयुक्त अमरेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर प्रदान किया।
गौरतलब है कि पूरे जिले में तीन मुखिया को उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य के लिए चयनित किया गया है। जिनमें डुमरवार मुखिया संगीता देवी को प्रथम स्थान, गंधरिया पंचायत की मुखिया को द्वितीय स्थान और टंडवा प्रखंड के धनगड़ा मुखिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।उनके इस उपलब्धि पर प्रखंड के लगभग सभी मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता उन्हें बधाई दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पंचायत ने विकास की नई दिशा पाई है।

Spread the love