पारस हॉस्पिटल में मंत्री हफीजुल हसन भर्ती, अचानक तबियत बिगड़ी

360° Ek Sandesh Live Health Politics


sunil
रांची: झारखंड के जलसंसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ताजा अपडेट दिया है। पारस हॉस्पिटल में भर्ती हफीजुल हसन अंसारी के स्वास्थ्य को स्थिर बताते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का सीटी स्कैन, इको एवं अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य है। उनके लंग्स यानी फेफड़े में कुछ इंफेक्शन के संकेत मिले हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा दवा शुरू किए जाने के बाद से वह अच्छा महसूस कर रहे हैं, लेकिन अगले 24 घंटे तक डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर जरूरत हो तो बीमार मंत्री को दिल्ली शिफ्ट करें, लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य के अल्पसंख्यक एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। मंत्री को आनन-फानन में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट के कई मंत्रियों ने पारस हॉपिस्टल पहुंचकर बीमार मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके पूर्व बुधवार सुबह राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पारस अस्पताल पहुंचकर मंत्री हफीजुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया था कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का बीपी लो हो गया था और वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे । इसलिए उन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।अभी भी हफीजुल हसन अंसारी डॉक्टर्स की देखरेख में पारस के आइसीयू में भर्ती है उसके बाद से वह लगातार स्वास्थ्य लाभ ले रहे है ।

Spread the love