रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज (पुरुष) टूनार्मेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के दस महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर,एसजे ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट खेल के अलावा बाकि खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि राष्ट्रीय स्तर तक अपना सफर तय कर सकें। विश्वविद्यालय की खेल विभाग से खिलाड़ी हित में साकारात्मक सोच रख इस दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने खेल के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. खेल की शुरूआत कॉलेज कुलगीत से हुई।
टूनार्मेंट के पहले दिन हुए दो मुकाबले हुए। पहला मैच बीएस कॉलेज, लोहरदगा और संत पॉल्स कॉलेज रांची के बीच खेला गया वहीं दूसरे मैच में सिल्ली कॉलेज और केसीबी कॉलेज बेड़ो की टीमें आमने सामने हुईं। फाइनल मैच शनिवार दस अक्टूबर को विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव डॉ राम मुर्मू के मार्गदर्शन में हुआ। मौके पर उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज, एसजे, डॉ धीरजमणि पाठक, प्रो बीके सिन्हा, डॉ संजय सिन्हा, डॉ शिव कुमार, डॉ सुमित रॉय, डॉ सुशील पाण्डेय, फादर संजय केरकेट्टा, प्रो. सचिन मिश्रा, झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विभिन्न कॉलेजों की टीमें की वालीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
