SUNIL
राजमहल/ साहिबगंज: शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर में कुछ लड़कों का एक गिरोह एक स्कूटी में चोरी का मोबाइल रखकर टेंपो स्टैंड के आसपास स्टेशन से आने जाने वाले यात्रियों को बहला फुसला कर चोरी का मोबाइल बेचने का काम कर करते है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए।एक छापेमारी दल का गठन किया गया उक्त छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना का सत्यापन एवं छापामारी कर एक होंडा कंपनी का लाल एक्टिवा जेएच- 18 के 2128 स्कूटी बरामद किया गया। पुलिस दलबल को देखकर स्कूटी सवार भाग गए। जांच क्रम में उक्त स्कूटी के डिक्की से विभिन्न कंपनियों का कुल 43 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने तालझारी थाना कांड संख्या 165/25 धारा 317(4),317(5)/3(5) भा.न्या.सं. के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। यह जानकारी रविवार को राजमहल एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस ब्रीफिंग कर दिया है। इस छापामारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर राजमहल राजीव रंजन, नितेश कुमार पांडे, थाना प्रभारी तालझारी, चिंटू कुमार, मनीष सोरेन, राजाराम सिंह, रमेश मुर्मू पुलिस बल के जवान शामिल थे।
